पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान, अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ देर रात्रि तक होटलों में किया छापामारी

Breaking news News बिहार

जिले में कड़ी सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं असमाजिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते मंगलवार की रात्रि, जिले सभी होटलों, रेस्तरां में विशेष रैंडम अभियान चलाया।इस अभियान के तहत जिले में अपराधी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर नकेल कसने, एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से किया गया।
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान स्वयं,अपर पुलिस अधीक्षक,एस डी पी ओ -घोषी कृति कमल ने कमान संभाली और जिले में विशेष रैंडम होटल चेकिंग अभियान चलाया।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आम नागरिक की सुरक्षा, असमाजिक तत्वों एवं संदेहास्पद तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से स्वयं एवं अपर पुलिस अधीक्षक तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल ने जिले के प्रत्येक होटल,ढाबा, रेस्तरां का जांच पड़ताल किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न होटलों के कमरों, एंट्री रजिस्टर, तथा ठहरें हुए लोगों को बारीकियों से जांच किया गया।


वहीं उन्होंने बताया कि सभी होटल संचालकों एवं ढाबा संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति या वैसी गतिविधियों पर तत्काल पुलिस को सुचित करे, इसमें थोड़ी भी लापरवाही बरती तो सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि, कार्रवाई सुनिश्चित है।