अंतर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जहानाबाद के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन।

Breaking news News बिहार शिक्षा

जिला पदाधिकारी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को किया हौशला अफजाई।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स खेल परिसर में बीते 24 फरवरी को आयोजित अ॑तर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जितकर जिले का नाम रोशन किया।
जिला पदाधिकारी ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को हौसला अफजाई करते हुए शुभकामना दी है।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि अंतर विद्यालय स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में जिले के अंडर -19 में निभा कुमारी, अंडर 18 में शुभांगी कुमारी, अंडर -15 में लव कुमार, एवं अंडर -06 में अंश राज ने स्वर्ण पदक विजेता रहा,तो अंडर -19‌ में माला कुमारी, अंडर -18 में शिवम् वर्मा, अंडर -12 में अनन्या शर्मा ने रजत पदक विजेता रहा, वहीं अंडर -12 में वैष्णवी आनंद,प्रेम कुमार, अंडर -10 में दृश्य गुप्ता ने कांस्य पदक जितकर जिले का नाम रौशन किया।
वहीं उन्होंने खिलाड़ियों के साथ साथ स्केटिंग प्रशिक्षक राहुल कुमार को बधाई दी, जिन्होंने अपने कौशल एवं समर्पण तथा परिश्रम से जिले के खिलाड़ियों को प्रतिभाशाली बनाया।
उन्होंने बताई कि आज सभी खिलाड़ियों को अपने कार्यालय कक्ष में बधाई दी तथा भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने की शुभकामना किया।
इस मौके पर खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी, खिलाड़ियों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।