
शांती पूर्ण वातावरण बनाएं रखने को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ने स्वयं फ्लैग-मार्च में रहे शामिल।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में शांती व्यवस्था एवं बकरीद पर के पूर्व संध्या पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशानुसार जिले के नगर थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर फ्लैग-मार्च किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिले के मुख्य सड़क पर फ्लैग-मार्च में अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी तैनात रहे।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील किया कि बकरीद पर्व शांतीपूर्ण वातावरण में आपसी सौहार्द बनाकर मनाएं।किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तथा अफवाह फ़ैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए पुलिस को तत्काल सुचित करे। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के अफवाह फ़ैलाने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएंगी।

पर्व को शाती पूर्ण एवं आपसी भाईचारा के साथ मनाएं, पुलिस आपके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।
