मुख्यमंत्री के विरुद्ध सोशल मीडिया पर गायक चुन्नु यादव को अभद्र टिप्पणी एवं गाली देना पड़ा महंगा,किया गया गिरफ्तार।

Breaking news News बिहार

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 कृति कमल ने दी जानकारी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -आजकल सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं अमर्यादित भाषा का उपयोग का चलन तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। हालांकि पूर्व में ही सोशल मीडिया पर किसी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा,या टिप्पणी करना संज्ञेय अपराध माना गया है,वावजूद भी प्रायः देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं गाली गलौज करने की बात सामने आ रही है।
इसी कड़ी में एक गायक चुन्नु यादव उर्फ निर्भय कुमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित भाषा एवं गाली गलौज की सोशल मीडिया पर पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए पटना साईबर थाना द्वारा गायक चुन्नु यादव के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
जिसे गायक चुन्नु यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल ने बताई कि जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर निवासी गायक चुन्नु यादव उर्फ निर्भय कुमार ने सोशल मीडिया पर माननीय मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी एवं गाली गलौज की गई थी। फलस्वरूप साईबर थाना पटना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे गायक चुन्नु यादव को ग्राम श्रीपुर से गिरफ्तार किया गया, तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि कोई भी किसी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी एवं वैसे शब्दों का प्रयोग न करें, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। अभद्र टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित की जाएगी।