तेज रफ्तार का कहर,दो बाइक में आमने सामने हुई टक्कर, तीन घायल।

Breaking news News बिहार
Oplus_0

स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को लाया सदर अस्पताल,बची जान।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में तेज रफ्तार का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आएं दिन तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के फलस्वरूप घटना की खबर निकलकर सामने आती रहती है।
इसी कड़ी में बीते रविवार की देर शाम एन एच 22 नौरु के पास तेज रफ्तार से चली आ रही एक बाईक सवार ने संतुलन खो दिया, और सामने से आ रही बाईक में जबरदस्त ठोकर मारी, फलस्वरूप बाईक पर सवार तीनों सड़क पर लुढ़क गया। लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है, तथा ख़तरे से बाहर बताया गया है।
बताया जाता है कि दरबारी बिगहा निवासी संतोष कुमार जहानाबाद में काम करने के उपरांत घर वापस लौट रहा था कि ज्योंहि एन एच 22 पर ग्राम नौरु के पास पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार से चला आ रहा ग्राम नौरु निवासी राजेश कुमार एवं ग्राम नवादा निवासी अ॑तु कुमार बाईक से तेज रफ्तार से आ रहा था, कि अचानक सामने आने पर संतुलन खो दिया और सीधे टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त था कि बाईक पर सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े, स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही तीनों घायलों को तत्काल सदर अस्पताल लाया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है, तथा ख़तरे से बाहर हैं।
जिले में हो रहे सड़क दुघर्टना तेज रफ्तार से हो रही है, वावजूद प्रशासन आएं दिन सड़क दुघर्टना से रोक पाने में विफल साबित हो रहा है।