चंपारण की खबर::भूमि विकास शाखा अब सभी प्रकार के ऋण सबसे कम ब्याज दर पर देगी : डिप्टी एमडी

Breaking news News बिहार

अरेराज, प्रतिनिधि।

आज भूमि विकास बैंक के डिप्टी एमडी इंदुभूषण मिश्रा और बेतिया क्षेत्रीय प्रबंधक विकाश जी ने ऋण वितरण के क्रम में यादोपुर हरसिध्दि के विजय श्रीवास्तव को गृह ऋण के लिए जांच करते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बताया कि अरेराज भूमि विकास शाखा से सभी प्रकार के ऋण सबसे कम ब्याज दर पर दिया जाएगा। अरेराज भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय उर्फ राजू पाण्डेय ने बताया कि व्यायसायिक और कृषि ऋण के लिए 10 प्रतिशत का ब्याज दर और गृह ऋण का 8 प्रतिशत का ब्याज दर है। साथ ही कृषि उपकरण डेयरी मत्स्य पालन और वाहन ऋण भी दिया जाएगा। इसके लिए ग्राहक शाखा अध्यक्ष या शाखा प्रबंधक से बैंक में आवेदन कर सकते है।भूमि विकास बैंक निरंतर वित्त पोषण और अन्य सुविधाओं को देने के लिए बिहार भूमिविकाश बैंक की अध्यक्षा ममता सिंह और विधान पार्षद और हाउसिंग सोसाइटी के अध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्य में सभी कर्मी और बोर्ड के सदस्य संकल्पित है । मौके पर अरेराज भूमि विकास शाखा प्रबंधक संतोष कुमार भी उपस्थित थे।