चंपारण की खबर::“सशक्त महिला : विकसित भारत” विषय पर एमजीसीयू में गरिमामयी विचार गोष्ठी 10 को

Breaking news News बिहार

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी द्वारा “सशक्त महिला : विकसित भारत” विषय पर एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी विचार गोष्ठी का आयोजन आगामी 10 अप्रैल 2026 को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव जी करेंगे।
इस अवसर पर देश की प्रख्यात जनप्रतिनिधि एवं माननीय सांसद बांसुरी स्वराज मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करेंगी। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका, प्रखर विचारधारा एवं जनसेवा के प्रति समर्पण उन्हें युवाओं और समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बनाता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी को सुदृढ़ करते हुए एक समावेशी, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में सार्थक संवाद स्थापित करना है। इस गोष्ठी के माध्यम से महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन हेतु ठोस पहल पर बल दिया जाएगा।
इस संबंध में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर प्रसून दत्त ने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में बांसुरी स्वराज जी के बहुमूल्य विचार एवं मार्गदर्शन से विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नई दृष्टि एवं प्रेरणा प्राप्त होगी।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय इस महत्वपूर्ण आयोजन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु संकल्पित है।