
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
सोमवार को स्वतन्त्रता सेनानी हरनाथ सिंह स्कूल बुड्ढाखेड़ा गुर्जर में आयोजित
बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर,मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ वित्तविहीन विद्यालयों के लिए सुरक्षा कवच की भूमिका निभा रहा है, प्रतिदिन नई नई समस्याएं वित्तविहीन विद्यालयों के सामने आ रही है महासंघ सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम है,अतः अधिक से अधिक शिक्षकों एवं विद्यालयों को संगठन से जोड़ने का कार्य करें। मंडल अध्यक्ष कृष्ण मोहन मिश्रा ने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ जनपद के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करता है और यदि कोई अधिकारी हमारे मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों का सहयोग और सम्मान करता है तो हम भी ऐसे अधिकारियों को सम्मानित करते हैं लेकिन कुछ अधिकारी तानाशाही रवैया अपनाते हुए हमारे साथियों को अपमानित करने का कार्य करते हैं तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारी का महासंघ इलाज करने से पीछे नहीं रहा है,

जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं वरिष्ठ जिला महासचिव विकास पंवार ने कहा* कि कुछ फर्जी तरीके से स्कूल चलाने वाले गिने-चुने लोग बीएसए को लेकर हर रोज ड्रामा करके शिक्षा विभाग और मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालकों के बीच दूरी बढ़ाने का कार्य करते हैं जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभी शिक्षकों का बहुत सम्मान करती है महासंघ के द्वारा अवगत कराने वाली मान्यता प्राप्त विद्यालयों की समस्यायों का तूरंत समाधान करती है, मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर मनिहारान द्वारा ब्लाक के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार करने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर के ट्रांसफर करने की मांग करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि खंड शिक्षा अधिकारी के ट्रांसफर होने पर ही अब हम विभागीय कार्य करेंगे,
बैठक में योगेश गुप्ता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, रविंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष,महक सिंह और भुपेंद्र सिंह तहसील अध्यक्ष, बलकार सिंह एवं संजीव कुमार ब्लाक अध्यक्ष,मेघराज सिंह नगर अध्यक्ष,रविंद्र कुमार, राजेश कुमार उर्फ कुलदीप सिंह, रविंद्र दक्ष,जर्मन चौहान, आदेश शर्मा,विवेक शर्मा, श्रीराम सैनी,श्रीपाल रोहिला ब्लॉक महासचिव, सुशील कुमार, हरपाल सिंह,धुम सिंह, कृष्ण पाल,वीरेंद्र सिंह, जाहिद हसन,मुर्तजा, बाबूराम,अमित कुमार, रितु शर्मा,संजय कुमार, विमल कुमार,बृजेश सिंह,दीपक कटारिया, सोमसिंह,मुकेश कुमार, बाबूराम आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
