
मोतिहारी, ओमप्रकाश मिश्र।
जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र केघ माधोपुर शेखटोली वार्ड संख्या-05 निवासी शेख नज़बुल्लाह के पुत्र शेख अनवारूल 20 मई 2026, बुधवार की रात से घर से लापता हैं। युवक मानसिक बीमारी से ग्रसित था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी।
परिजनों के अनुसार, अनवारूल अचानक घर से निकल गया। परिवार ने अपने स्तर पर आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 24 मई 2026 को शेख नज़बुल्लाह ने तुरकौलिया थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलते ही युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सूचना भेज दी है।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शेख अनवारूल के बारे में जानकारी मिले तो तुरकौलिया थाना या मोबाइल नंबर 8102754097 पर सूचना दें। सूचना देने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा।
