रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/यूपीएस विद्यालय के बच्चों ने सरकार के स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जागरूक किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश शिक्षा

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

मंगलवार को कस्बे में हाइवे पर स्थित यूपीएस विद्यालय के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बच्चे घर घर हमको जाना है शिक्षा का डीप जलाना है, पढ़ी लिखी माँ घर की रहनुमा, सभी शिक्षा को अपनाओ जीवन से अँधेरा दूर भगाओ आदि गगनभेदी नारे लगा कर लोगों को शिक्षा के लिए जागरूक कर रहे थे। रैली कस्बे के विभिन्न स्थानों से होते हुए विद्यालय में जाकर सम्पन्न हुई।

जहाँ पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना इंसान अधूरा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज का विकास सम्भव है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम अपने बच्चों के प्रति जागरूक होकर उनकी शिक्षा की ओर ध्यान रखें तभी हमारे जीवन में तरक्की निश्चित है। इस दौरान बच्चों सहित विद्यालय संचार एवं सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।