रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/अंबेडकर जयंती के मद्देनजर रामपुर मनिहारान में शांति समिति की बैठक संपन्न

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने सभी से शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने और नियमों का उल्लंघन न करने की अपील की।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ रूचि गुप्ता ने शासन की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने और कोई नई परम्परा शुरू न करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव ने शोभायात्रा व अन्य कार्यक्रमों को निर्धारित समय और तय रूट पर ही निकालने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा कि समाज बाबा साहब के आदर्शों और संविधान का सम्मान करते हुए अपनी जिम्मेदारी समझता है। उन्होंने प्रशासन को आश्वस्त किया कि हमेशा की तरह इस बार भी सभी कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न होंगे। इस बैठक में रवि लाम्बा, राकेश लांबा, बीर सिंह, सचिन और सन्दीप सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।