
खुशी के अवसर पर छाई विरानी, गांव में पसरा सन्नाटा।चार गिरफ्तार।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – शुभ कार्य में बाधा उत्पन्न हो जाने पर , खुशी का माहौल में मातम में तब्दील हो ही जाता है।
इसी प्रकार की एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर में बीते 7 जुलाई को एक आई बारात में डी जे के धुन पर बाराती एवं सराती डाॅस कर रहा था, कि किसी बात को लेकर बाराती एवं सराती पक्ष में मारपीट की घटना हो गई। मामला इतना तुल पकड़ा कि टे॑ट डेकोरेशन में काम कर रहे आॅपरेटर को चाकू से बार कर बुरी तरह घायल कर दिया, फलस्वरूप घायल युवक पटना ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेंद्र कुमार के रूप में किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी लोधी बिंद की पुत्री की शादी हेतु बारात घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम कुरुआ निवासी श्याम किशोर बिंद के पुत्र की बारात आई थी।इस मौके पर डी जे के धुन पर बाराती एवं सराती के लोग नाच रहे थे कि अचानक दोनों पक्षों में विवाद उत्पन्न हो गया, और देखते देखते मारपीट हो गई।इसी बीच टेंट डेकोरेशन आपरेटर नागेंद्र कुमार,सुरज कुमार एवं शम्भू उर्फ बुद्ध कुमार को बाराती आएं युवकों ने चाकू से बार कर बुरी तरह घायल कर दिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को सी एच सी शकूराबाद लाया, जहां से सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया। जहां नागेंद्र कुमार की मौत इलाज के दौरान हों गई। वहीं सुरज एवं शम्भू का स्थिति गंभीर बना रहने की बात कही गई है।जो दोनों आई सु इलाजरत है।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर डायल 112 पहुंच मामले की जांच पड़ताल करते हुए बाराती पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले थाना ले गया।
इस सम्बंध में मृतक नागेंद्र के नाना रजन साव ने लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि नागेंद्र का घर गया जी जिला के कोच थाना क्षेत्र के ग्राम मोक है, जो मेरे यहां रहकर पढ़ाई करता था, और पढ़ाई के खर्च हेतु डेकोरेशन में आपरेटर में काम करता था, जिसे ग्राम कुरुआ से आई बारात में डी जे पर नाच गाने के समय मारपीट हुई,और गुस्साएं बारतियो ने चाकू से बार कर तीन डेकोरेशन आपरेटर को घायल कर दिया, जहां मेरा नाती नागेंद्र की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
वहीं थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए बाराती के चार नामजद को गिरफतार कर लिया गया है, तथा कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है।
वहीं उन्होंने बताया कि दुसरे पक्ष के श्याम किशोर बिंद के लिखित आवेदन में भी मारपीट करने एवं चाकु से घायल करने का आरोप लगाया गया है।

वहीं श्याम किशोर बिंद के लिखित आवेदन के आलोक में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने, तथा घायल लोगों को इलाज कराएं जाने के वक्त सहयोग न करने का आरोप लगाया है।
वहीं गांव में मातम छा गया है, जहां खुशी का माहौल था, वहीं पुरा गांव गमगीन हो गया है,चुकी मृतक युवक मजदुरी करते हुए भी शिक्षण कार्य कर रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बी ए का छात्र था, और मजदुरी करते हुए भी पढ़ाई कर रहा था। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी को रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
हालांकि शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है।
