रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रामपुर मनिहारान
कस्बे में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ रुचि गुप्ता के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों में हड़कंप मचा रहा। चेकिंग से बचने के लिए कई वाहन चालक गलियों से होते हुए भागते नजर
आए।

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

मंगलवार को पुलिस टीम ने दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे, बस स्टैंड और हाथी गेट सहित कई चौराहों व मार्गों पर अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों, एक बाइक पर दो से अधिक सवारी बैठाने वालों और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे।इस मौके पर सीओ रुचि गुप्ता ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करना चाहिए, क्योंकि सड़क पर की गई थोड़ी सी लापरवाही भी भारी नुकसान का कारण बन सकती है। नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की इस चेकिंग अभियान के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम यादव और एसआई माजिद अली सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।