
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी – शकूराबाद थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास करने के मामले में छः आरोपी को गिरफतार किया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शकूराबाद थाना की पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश जारी कर वैसे अभियुक्त जिनके खिलाफ न्यायालय द्वारा वार॑ट जारी किया गया है एवं प्राथमिकी अभियुक्त हैं और फरार चल रहा है, वैसे अभियुक्त को यथा शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा कांड को निस्पादन करने का आदेश दिया है।
इसी कड़ी में शकूराबाद थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बीते सोमवार की रात्रि में छापामारी अभियान में थाना क्षेत्र के ग्राम +शकूराबाद निवासी मो साहुद, अबु सहमा, एवं मो सैफ आलम, तथा जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से मो आदील एवं अरवल जिले के ग्राम कुर्था+थाना क्षेत्र के मो आजाद अंसारी एवं मो अरशद को गिरफतार किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि सभी प्राथमिकी अभियुक्त हैं,जिनपर हत्या का प्रयास करने का आरोपित है, सभी को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद भेज दिया गया है।
