
-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” तथा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें” के लगाए नारे
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
जिला मुख्यालय के चन्द्रहिया स्थित भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन राज ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और पूरे उत्साह के साथ “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें” तथा “पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें” के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष पवन राज ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल से लेकर आज तक की विकास यात्रा, संगठन की विचारधारा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित और जनकल्याण को सर्वोपरि रखा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों के कारण देश और प्रदेश में व्यापक विकास संभव हुआ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा,
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, मीना मिश्रा, विनोद कुशवाहा,
महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, महामंत्री
संजय चौधरी, मार्तण्ड नारायण सिंह, योगेन्द्र प्रसाद सोशल मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, आईटी सेल संयोजक ऋषभ झा, विधान सभा संयोजक ओम प्रकाश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष बबलू पासवान युवा मोर्चा जिला महामंत्री सन्नी सिंह,ओबीसी मोर्चा संजय ठाकुर,पार्टी कार्यालय प्रभारी शियावर सिंह, ओबीसी मोर्चा संजय ठाकुर,शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक प्रोफेसर अरुण कुमार, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक अनिल वर्मा,कला संस्कृति मंच संयोजक सुदीप कुमार,डॉ॰ हिना चंद्रा संजय सिंह एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
उक्त सारी जानकारी सह मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार गुप्ता ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
