
आम जन मानस को सुरक्षा प्रदान करना पुलिस का कर्त्तव्य -एस पी
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले में असमाजिक तत्वों एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने स्वयं जहानाबाद शहरी क्षेत्रों में व्यापक रुप से वाहन चेकिंग एवं रोको टोको अभियान चलाया।
इस विशेष अभियान में काफी संख्या में पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने स्वयं काको मोड़,कारगील चौक एवं अरवल मोड़ जैसे प्रमुख एवं संवेदनशील चौराहों पर उपस्थित रहकर चेकिंग अभियान का जायजा लिया, और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य असमाजिक तत्वों पर नकेल, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की बारीकी से जांच किया गया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों और असमाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखना, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क एवं चौकन्ना रहकर ,गस्त के जरिए आम जन मानस में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षित रखना और जिले में शांती व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरी तरह जहानाबाद की पुलिस कटीबद्ब है
