बर्चस्व को लेकर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस महानिरीक्षक ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की लिया जानकारी।

Breaking news News बिहार

घटना में हुई एक की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में हुएं गोली बारी की घटना में एक की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
मौत होने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है।
हालांकि घटना को लेकर पुलिस काफी सतर्क है, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने बीते रात्रि घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल किया, तथा गोली बारी की घटना के अंजाम देने वाले को गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कड़ा निर्देश जारी किया है।
वहीं घटना को लेकर आज रविवार को मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विकास बैभव घटना स्थल पर पहुंच, मामले की जानकारी देते हुए कड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से जांच कर रहे टीम को वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने फरार अपराधियों को अभिलम्ब गिरफ्तारी हेतु पुलिस की विशेष टीम को छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -2 घोषी कृति कमल मौजूद रहे।


उन्होंने दहशतगर्द ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा और कानून को अपने हाथों में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी। घटना स्थल पर फिलहाल अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई हैं, और प्रभावित क्षेत्रों में मामले को लेकर पुलिस काफी चौकन्ना एवं सतर्क है।
फिर भी घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। फिलहाल स्थिति अभी समान्य है।