जिले में 7 जुलाई को 14 पंचायतों में किया जाएगा सहयोग शिविर का आयोजन।

Breaking news News बिहार

रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के रतनी पंचायत का शिविर प्रभारी होगे जिला पदाधिकारी।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार जिला पदाधिकारी, छिरिड• वाई भूटिया के नेतृत्व मे आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 07 जुलाई मंगलवार को जिले के 14 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा|
इस विशेष अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसान तरीके से उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर ही निवारण करना है। जारी सूचना के अनुसार, यह सहयोग शिविर पंचायत सरकार भवन अथवा निर्धारित सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो आम लोगों की शिकायतें सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।
इस बात की जानकारी देते हुए जिला पदाधिकारी ने बताई कि आम नागरिक, शिविर में सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं, साथ ही ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए राज्य सरकार के सहयोग पोर्टल sahyog.bihar.gov.in का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1100 भी जारी किया गया है।
उन्होंने बताई कि शिविर की मुख्य विशेषताएं:
पंचायत स्तर पर सभी विभागों द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान किया जाएगा, जिसका 30 दिनों के भीतर समाधान करना
एवं रियल टाइम मॉनिटरिंग करना जिला प्रशासन का संकल्प है।
जिला पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना और प्रशासन व जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पंचायतों के आमजनो से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
शिविर का स्थान एवं शिविर प्रभारी का विवरण:-

  1. रतनी फरीदपुर प्रखंड के रतनी पंचायत मे श्रीमती छिरिङ वार्ड भूटिया जिला पदाधिकारी, जहानाबाद
  2. काको प्रखंड के सुलेमानपुर पंचायत मे उप विकास आयुक्त, जहानाबाद
  3. जहानाबाद सदर प्रखंड के मांदिल पंचायत मे श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, राजस्व, जहानाबाद
  4. घोषी प्रखंड के शाहोविगहा पंचायत मे श्री राजीव कुमार, संयुक्त सचिव-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद
  5. मोदनगंज प्रखंड के साईस्ताबाद पंचायत मे श्री तेज नारायण राय, संयुक्त सचिव, विशेष कार्यक्रम, जहानाबाद
  6. मखदुमपुर प्रखंड के भैख पंचायत मे श्री विनय कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, जहानाबाद
  7. मखदुमपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत मे श्री अविनाश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जहानाबाद
  8. काको प्रखंड के बढ़ौना पंचायत के श्री सुजीत कुमार जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जहानाबाद
  9. मखदुमपुर प्रखंड के सोलहण्डा पंचायत मे श्री चन्द्र किशोर सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जहानाबाद
  10. मखदुमपुर प्रखंड के कोहरा पंचायत मे श्री राजीव रंजन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद
  11. मोदनगंज प्रखंड मोदनगंज पंचायत मे श्रीमती अमु अमला, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जहानाबाद
  12. घोषी प्रखंड के उबेर पंचायत मे सुश्री आकांक्षा गुप्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद
  13. जहानाबाद प्रखंड के सेवनन पंचायत मे सुश्री नेहा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद तथा
  14. हुलासगंज प्रखंड के बौरी पंचायत मे सुश्री होमा इरफान, वरीय उप समाहर्ता, जहानाबाद