टी बी रोगियों को जिला पदाधिकारी ने पोषण किट का किया वितरण।

Breaking news News बिहार

रेडक्रॉस भवन में 200 टी बी रोगियों के बीच वितरित किया गया मासिक खाद्य एवं पोषण किट।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद – राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रेडक्रॉस सोसायटी भवन में जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया ने 200 टी बी मरिजो के बीच मासिक खाद्य पैकेट एवं पोषण किट का वितरण किया
वहीं जिला पदाधिकारी ने बताई कि प्रधानमंत्री एवं बिहार सरकार के संकल्प के अनुसार देश भर में टी बी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में जहानाबाद जिला भी टी बी मुक्त हेतु लगातार सतत् प्रयास, और लक्ष्य को हासिल कर टी वी मुक्त जिला बनाने के लिए अग्रसर है। हालांकि उन्होंने बताई कि टी बी रोग एक गम्भीर बिमारी है, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि नियमित रूप से दवा सेवन, पौष्टिक आहार,साफ सफाई नितांत आवश्यक है। लगातार दवा छः माह तक सेवन करने पर रोगी, स्वस्थ हो जाता है।


उन्होंने बताई कि सरकारी अस्पतालों में टी बी रोगियों के लिए मूफ्त जांच से लेकर दवा निशुल्क उपलब्ध है। वर्तमान में मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर दवाओं की आपूर्ति घर तक भी सुनिश्चित की जाती है।
इस मौके पर विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी तेज नारायण राय, प्रभारी पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा आकांक्षा गुप्ता, सिविल सर्जन डॉ हरिश्चंद्र चौधरी, रेडक्रास सोसायटी के सचिव,सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी तथा गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।