पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत विकासवादी राजनीति का द्योतक ।

Breaking news News बिहार राजनीति

भाजपा को असम एवं पश्चिम बंगाल में जीत पर, वहां के महान जनता ने प्रधानमंत्री पर जताया भरोसा -रवि शेखर

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव के आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से हुई जीत पर भारतीय जनता पार्टी जहानाबाद जिला मंत्री रवि शेखर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनादेश पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तुष्टिकरण एवं भ्रष्ट राजनीति के खिलाफ भाजपा की विकासवादी राजनीति के प्रति विश्वास का द्योतक है। पश्चिम बंगाल में पिछले 52 वर्ष से व्याप्त भ्रष्ट एवं देश हितों से समझौता करने वाली दलों के शासन से उबकर जनता भाजपा को दो तिहाई बहुमत का स्पष्ट जनादेश दिया है। वहीं असम में भाजपा शासन से प्रदेश में आए सकारात्मक बदलाव से संतुष्ट होकर तीसरी बार स्पष्ट जनादेश से राष्ट्रवादी शासन पर मुहर लगाया है।