दैविक प्रकोप से एक 19 वर्षीय युवती की मौत , आकाशीय बिजली ने मचाया मौत का तांडव।

Breaking news News बिहार

एक तरफ लोगों को छाई खुशी,तो दुसरी ओर चिख पुकार।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी- घनघोर हो रही वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत, तथा किसानों को चेहरे पर मुस्कान छा गया, लेकिन दुसरी ओर दैविक प्रकोप का वज्रपात यानी ठनका से एक 19 वर्षीय युवती की मौत की खबर फैली, और चिख पुकार मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी विन्देश्वर दास की 19 वर्षीय पुत्री भैंस चरा रही थी कि इसी,बीच घनघोर बादल छाया,और बादल की गड़गड़ाहट से लोग इधर उधर भाग खड़े हुए। लेकिन इसी बीच वर्षा के साथ साथ बादल कड़का और आकाशीय बिजली ठनका गिरी, जिसके चपेट में पिंकी आ गई,और घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वर्षा होने की लोग खुशी मना रहे थे कि अचानक घटित घटना की सुचना गांव फैला तो मृतक के परिजनों में चिख पुकार मच गया,वही गांव में मातम छा गया। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल बन गया।
घटना की खबर प्राप्त होते ही परसबिगहा थाना अध्यक्ष जे के भारती मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा, तथा पोस्टमार्टम उपरांत शव को मृतक के परिजनों को सौंपा।
वहीं स्थानीय मुखिया ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया,और सरकार से मिलने वाली सहायता राशि अविलंब दिलाने हेतु अंचल अधिकारी से बात कर कार्रवाई करने हेतु अनुरोध किया।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि यु डी कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं काको से मिली जानकारी के अनुसार काको थाना क्षेत्र के देवकरण बिगहा में ठनका गिरने से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना पी एम सी एच रेफर कर दिया गया।घायल महिला की पहचान देवकरण बिगहा निवासी अरुणी देवी बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाश में बादल छाया और इसी बीच अरुणी देवी गोबर फेंकने बाहर निकल जा रही थी कि इसी बीच अचानक ठनका गिरा,और महिला घायल हो गई।