राष्ट्रीय सीनियर रग्बी में जिले के प्रकाश कुमार का हुआ चयन।

Breaking news Cricket News खेल खुद बिहार

आगामी 20-21 अप्रैल को राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली रग्बी प्रतियोगिता में होगा शामिल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद–जिले के रग्बी खिलाड़ी प्रकाश कुमार का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।
इस बात की जानकारी देते हुए
जिला रग्बी संघ के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि राजगीर के अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम  में करीब एक महीने से लगातार चल रही बिहार टीम की कड़ी प्रशिक्षण के उपरांत प्रकाश कुमार का चयन बिहार टीम में किया गया है।उन्होंने बताया प्रकाश कुमार पूर्व में भी राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में बिहार टीम से खेलते बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन किया है, साथ ही उन्होंने ने उम्मीद जताई कि इस बार भी वो अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बिहार टीम को मेडल प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि प्रकाश शुरू से ही खेलने में होनहार था,वो सुबह शाम ग्राउंड में पसीना बहाता है चाहे ठंडा हो या गर्मी या बरसात सालो प्रैक्टिस करता रहता था ,बहुत ही मेहनती लड़का है इसी का परिणाम है कि वो फिर से बिहार के सीनियर टीम जगह बनाया है ।
इस मौके पर बिहार राज्य रग्बी एसोसिएशन के महासचिव डॉ पंकज कुमार ज्योति ने प्रकाश कुमार के साथ साथ पूरे बिहार टीम को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी, साथ ही जहानाबाद जिले संघ के सह सचिव प्रदीप प्रकाश, समाजसेवी गौरव कुमार, कोच विकाश कुमार, विक्रम कुमार, आकाश कुमार ,जड्डू कुमार , रूपेश कुमार, रोहित कुमार सहित अन्य खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।