शाॅर्ट सक्रिट से घर में लगी आग हजारों रुपए की सम्पत्ति जलकर हुआ बर्वाद।

Breaking news News बिहार

अग्नि शमन की गाड़ी पहुंच पाया आग पर काबू।

जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।

जहानाबाद -रतनी -शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मच्छारा में आज सुबह अचानक आग लगने से खलबली मच गया।आग की धुआं देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए, शकूराबाद थाना को भी सुचित किया।
खबर प्राप्त होते ही थाना में मौजूद अग्नि शमन गाड़ी तथा डायल 112 घटना स्थल पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


वहीं अग्नि शमन कर्मी सोनु कुमार ने बताया कि जेसे ही सुचना मिली मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। वहीं उन्होंने बताया कि आग शाॅर्ट सक्रिट से ग्राम मच्छारा निवासी कुलदीप महंतों के घर में लगी थी,हालांकि उन्होंने बताया कि समय पर पहुंचने से ज्यादा छती नही हुआ है, फिर भी करीब दस बारह हजार रुपए की सम्पत्ति बर्बाद हो गया,चुकी जिस घर में आग लगी थी ज्यादा समान उपलब्ध नहीं था,।
वहीं अग्नी पिड़ित ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे अचानक घर से धुआं निकलते देख शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया, वहीं अग्नि शमन मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि घर में रखा लकड़ी का समान एवं कुछ समान जिसका किमत करीब दस बारह हजार रुपए का बर्बाद हो गया है।आग शाॅर्ट सक्रिट से लगने की बात कही गई।