कांग्रेस पार्टी का 140 वां स्थापना दिवस मनाया

Breaking news News बिहार



शिवहर, प्रतिनिधि।

जिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नूरी बेगम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय हक मार्केट में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वां स्थापना दिवस झंडोत्तोलन करके मनाया। झंडोत्तोलन के पश्चात स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई साथ ही एक गोष्ठी भी किया गया। झंडोत्तोलन एवं बापू को माल्यार्पण के पश्चात जिलाध्यक्ष नूरी बेगम ने कहा कि मुझे गर्व है की मैं ऐसे संगठन का हिस्सा हूं। जिसने हर परिस्थिति में सत्य, अहिंसा और संघर्ष का रास्ता चुना और हर कदम हमेशा लोकहित में उठाया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के करोड़ों शुभचिंतको को कांग्रेस स्थापना दिवस पर मैं बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।
पूर्व जिलाध्यक्ष मो असद ने पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना का उद्देश्य भारत को स्वतंत्रत करना एवं अंग्रेजों से भारत को मुक्त करना एवं देश को आगे प्रगति पर लाना था। हम सभी को गर्व है कि हमलोग ऐसे संगठन का हिस्सा जिसमे कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जवाहरलाल नेहरू, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सहित लाखो स्वतंत्रता सेनानी थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140 वा स्थापना दिवस जिले के सभी प्रखण्ड में प्रखण्ड कार्यालय पर झंडोत्तोलन कर प्रखंड अध्यक्ष द्वारा मनाया गया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष नूरी बेगम, पूर्व जिलाध्यक्ष मो असद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह उपाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण राउत, जिला उपाध्यक्ष अफरोज आलम, कोषाध्यक्ष मो सद्दाम हुसैन, जिला सचिव मुनचुन यादव, राकेश झा, मो जावेद, मो मारूफ, पिपराही प्रखण्ड अध्यक्ष मो मुर्तुज़ा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।