घोषी थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रहा।
यहां यह बता दें कि बीते 5 जूलाई को घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम चैतीपीपर में अंधाधुंध फायरिंग कर पांच बेकसुर लोगों पर दिन के उजाले में घटना का अंजाम दिया गया था। हालांकि इस मामले में मगध प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक विकास बैभव घटना स्थल पर पहुंच मामले की जानकारी प्राप्त कर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु कड़ा निर्देश जारी किया था।
इसी कड़ी में घोषी थाना की पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चलाया गया, फलस्वरूप गोली बारी की घटना का अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इस बात की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घोषी कृति कमल ने बताई कि जानकारी प्राप्त हुई कि गोलीबारी की घटना का अंजाम देने वाले एक नामजद अभियुक्त ग्राम मुरला बिगहा में छुपा हुआ है, सुचना के आधार पर तत्काल विशेष पुलिस बल के साथ मुरला बिगहा को घेराबंदी किया गया। पुलिस को देख एक युवक भाग खड़ा हुआ, जिसे पुलिस बलों ने तत्परता दिखाई,और युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तौल एवं एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया, पुछने पर अपना नाम अक्षय कुमार बताया । जिसे गिरफतार कर लिया गया है।शेष लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार सम्भावित ठिकानों पर छापामारी अभियान जारी है।