गांव में फैली सनसनी, युवक की मुर्गी फार्म में फंदे से लटका मिला शव।

Breaking news News बिहार

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक की अपने ही मुर्गी फार्म हाउस में फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घटना की खबर जैसे ही गांव वालों की लगी तो गांव में सनसनी फ़ैल गई।
मृतक युवक की पहचान बरावाॅ ग्राम निवासी चंदन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सुचना जैसे ही परिजनों को लगी तो परिवार में चित्कार मच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक मुर्गी फार्म में युवक को फंदे से लटका देखा, तो शोर मचाया,आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, तथा तत्काल पाली थाना को सुचित किया। घटना की खबर प्राप्त होते ही मौके पर थाना अध्यक्ष शिशुपाल कुमार पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेजा।
वहीं घटना कैसे घटी या किस परिस्थिति में युवक ने आत्महत्या की कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन भी हतोत्साहित हैं,समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस परिस्थिति में चंदन ने इस तरह का कदम उठाया कुछ नहीं बताया। परिजनों ने बताया कि घर में भी किसी से बकवास भी नहीं हुआ है। परिजनों की चित्कार से गांव में भी मातम छा गया।
वहीं थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्मा हत्या जैसी प्रतीत होता है। वहीं उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होते ही कारवाई प्रारंभ करते हुए जांच पड़ताल सुरु कर दिया जाएगा।