
बराबर पहाड़ स्थित बाबा मंदिर,मेला क्षेत्र एवं श्रधालुओं को विशेष सुविधा हेतु पदाधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।
जहानाबाद -मखदुमपुर से विकाश कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -मखदुमपुर –प्रख॑ड क्षेत्र के वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेला को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिड वाई भूटिया एवं पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार संयुक्त रूप से बराबर पहुंच स्थिति का जायजा लेते हुए मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।
जिला पदाधिकारी ने मेला क्षेत्र के निरीक्षण के उपरांत जानकारी देते हुए बताई कि बराबर श्रावणी मेला आगामी 30 जूलाई से प्रारंभ होकर 28 अगस्त तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताई कि श्रावणी मेला का बंदोबस्ती इस सप्ताह में कर लिया जाएगा, चुकी मेला के पूर्व , मेला क्षेत्र में लगने वाली दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।
वहीं उन्होंने बताई कि बाबा से दर्शन करने जाने वाली श्रधालुओं जो हथिया बोर से जाने वाली मार्ग में बालू एवं पत्थर बिछाने हेतु क्षेत्रीय पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को लेकर सिविल सर्जन जीवन रक्षक दवाओं, उपकरणों, तथा आपात स्थिति में कम से कम 03 एम्बुलेंस के साथ साथ अतिथि गृह में चार बेड वाले अस्थाई अस्पताल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है।

मेला क्षेत्र में समुचित स्थानों पर सी सी टी वी कैमरा लगाने हेतु योजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताई कि बाबा मंदिर जाने वाली रास्ते में खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर ख़तरे इत्यादि साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकी किसी श्रद्धालु को कठिनाई न हो। वहीं सभी बंद पड़े चापकलो को यथा शीघ्र मरम्मत करने एवं नया चापाकल लगाने का निर्देश पी एच ई डी कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया है।साथ ही पातालगंगा की पानी सफाई एवं साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है
वहीं पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाने को लेकर मेला क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल,होम गार्ड,एन सी सी, चौकीदार एवं स्वयं सेवकों की समुचित व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किया गया है। खासकर रविवार एवं सोमवार को विशेष श्रधालुओं की भीड़ होने के कारण अतिरिक्त पुलिस बल, महिला पुलिस सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश निर्गत किया गया है।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिक़ायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, विशेष कार्यक्रम पदाधिकारी,अपर समाहर्ता तेज नारायण राय,अपर समाहर्ता विनय कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पाण्डेय, निदेशक रोहित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यपालक अभियंता विद्युत,पी एच ई डी अभियंता,पथ निर्माण विभाग अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी मखदुमपुर, कार्यपालक पदाधिकारी मखदुमपुर, थाना अध्यक्ष मखदुमपुर,बराबर पर्यटन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।
