
शिवहर।
जिले में लगातार जारी शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सरकारी अलाव की व्यवस्था कराई गई है।
पिछले कई दिनों से जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। विशेषकर गरीब, असहाय एवं राहगीरों को ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से अलाव की नियमित निगरानी भी की जा रही है, ताकि लोगों को लगातार राहत मिलती रहे।
