
- मुस्लिम महिला समेत 130 बंदियों के लिए बनाया गया था विशेष घाट
मोतिहारी ।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के गीत स्थानीय कारागार में भी गूंज रहे। कारा में बंद करीब 36 सौ बंदियों में से तीन मुस्लिम महिला बंदी सहित कुल 130 बंदी महापर्व को कर रहे हैं।बंदियों की आस्था को देखते हुए कारा के अंदर छठघाट का भी निर्माण किया गया है। चार दिवसीय अनुष्ठान का आरंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ हो गया है। इसी के साथ कारा में बंदी छठ के गीत गा रहे।तीन मुस्लिम महिला बंदियों में सजायाफ्ता खुशबू तारा आठ साल से कारा में हैं। कारा में जाने से दो साल पहले से वह अपने पौत्र के लिए छठ कर रही है। उनके साथ-साथ नाजनी खातून व शबनम खातून भी पूजा कर रही हैं।कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया है कि महिला व पुरुष बंदियों के बीच वस्त्र व पूजन सामग्री का भी वितरण कर दिया गया है। कारा परिसर में छठ घाट का निर्माण किया गया है। कारा प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि व्रतियों की अराधना पूरे विधि विधान के साथ पूरी की जा सके।
