जहानाबाद जिला के 40 वे स्थापना दिवस के अवसर पर जन जागरुकता सहित कई कार्यक्रम किया गया आयोजित।

Breaking news News बिहार

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद जिले के 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज दिनांक 01 अगस्त, 2026 को जिला पदाधिकारी, छिरिङ वाई भूटिया तथा पुलिस अधीक्षक, कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ “सम्मान” थीम पर आधारित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता, महिला सम्मान, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता के प्रति आमजन को जागरूक करना ।

कार्यक्रम की शुरुआत अस्पताल मोड़ एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान से हुई। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर सड़क को साफ सफाई करने में दिलचस्पी दिखाई। तथा आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया।
वहीं जिले के तमाम पदाधिकारियों एवं अन्य कर्मियों ने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के बच्चों की प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा स्वयं भी बच्चों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए। प्रभात फेरी अस्पताल मोड़ से प्रारंभ होकर बत्तीसभबरिया, अंबेडकर चौक होते हुए कारगिल चौक पर संपन्न हुई। प्रभात फेरी के दौरान स्वच्छता, महिला सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं नागरिक उत्तरदायित्व से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया ।


इस मौके पर समाहरणालय परिसर स्थित विकास भवन के समक्ष पार्क में जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण किया । जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण का सम्मान ही भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक पर्यावरण संरक्षण को अपनी नैतिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाए।


मिली जानकारी के अनुसार जिले के 40 वे स्थापना दिवस के अवसर पर, वाणावर पहाड़ स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम में लगी श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।मेला क्षेत्र एवं आस पास की परिसर की साफ सफाई कर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, निदेशक डीरडीए, निदेशक, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ तथा बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया।