रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र-वरिष्ठ कांग्रेस नेता व चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे आबिद हसन के बड़े भाई साजिद हसन का निधन हो गया।उनके निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश

रिपोर्ट वैभव गुप्ता।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता आबिद हसन के बड़े भाई लगभग 65 वर्षीय साजिद हसन का निधन हो गया।आबिद हसन ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से ह्रदय रोग से पीड़ित चल रहे थे।अचानक रात को उनकी तबियत खराब हुई तो फ़ौरन उन्हें सहारनपुर ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।साजिद हसन के निधन की सूचना पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने मौहल्ला बंजारान स्थित उनके आवास पर पहुंच कर शोक व्यक्त किया।बाद नमाज जोहर साजिद हसन को सुपुर्दे ख़ाक किया गया।
इस दौरान पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि व विधायक प्रत्याशी रहे विवेककान्त सिंह,चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान,पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी,रविंद्र चौधरी,परवेश चौहान चकवाली, क़ाज़ी नदीमुल हक़,ख़लील अहमद,हाजी मोहम्मद अय्यूब,इरफ़ान सुल्तान, असलम शेर,इक़बाल प्रधान,डॉ राशिद वफ़ा,आस मोहम्मद सैफ़ी,किरतपाल उर्फ मिंटू,अमज़द अली,अब्दुल्लाह आबिद,मुजीबुर्रहमान इदरीसी,सभासद नदीम अहमद,आफ़ताब मलिक, नफ़ीस सैफ़ी रहमान इदरीसी,अमन वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।