
रामपुर मनिहारान 1 अगस्त
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली वाराणसी से निकली पवित्र कलश यात्रा का रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गया।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
भाजपा विधायक देवेंद्र निम यात्रा के आगमन पर शामिल हुए और गुरु रविदास जी महाराज को नमन किया उन्होंने पवित्र कलश के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समाज को समानता और मानवता का संदेश देता है यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया इस अवसर पर मौजूद लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और धार्मिक आयोजन की सराहना की कार्यक्रम का समापन गुरु रविदास जी महाराज के आशीर्वाद की कामना और समाज में भाईचारे का संदेश दिया
