
गांव में होने वाली महायज्ञ को लेकर ग्रामीण चि॑तित, जिला पदाधिकारी से लगाया गुहार।
जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।
जहानाबाद -रतनी -प्रख॑ड क्षेत्र के ग्राम फौलादपुर बाजार, कूर्था -जहानाबाद मुख्य सड़क पर नाली का पानी भरा रहने से तालाब में तब्दील हो चुका है।पैदल चलने वालों को नाली के पानी से गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।नाली के पानी मुख्य सड़क पर फैले रहने के फलस्वरूप सड़क तालाब में तब्दील हो चुका है,यही नहीं नाली के पानी से निकलने वाली दुर्गन्ध से आम लोग जीना दुभर सा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क के दोनों किनारों पर बनी नाला किचड़ से भर चुका है, सफाई न होने के कारण नाली का पानी सड़क पर लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में महायज्ञ की तैयारी भी है।10 जून को शोभा यात्रा के तहत् जल भरी है, वैसे परिस्थिति में, श्रधालुओं को नाली के पानी से गुजरने को मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि जिला पदाधिकारी एवं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से मिलकर लिखित आवेदन देकर नाला की जल्द सफाई करने का अनुरोध किया गया है, चुकी 10 जून को महायज्ञ की कलश यात्रा है।

स्थानीय लोगों ने प्रेस के माध्यम से भी जिला पदाधिकारी एवं पथ निर्माण विभाग कार्यपालक अभियंता से अनुरोध किया है कि 10 जून से पूर्व सड़क से पानी निकालने का प्रयास करने कृपा करें, ताकी होने वाली महायज्ञ में श्रधालुओं को नाला के गंदे पानी से मुक्ति मिल सके।
