पुलिस अधीक्षक ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस केन्द्र में किया वृक्षारोपण।

Breaking news News बिहार

पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का दिया संदेश।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर, जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसी कड़ी में पुलिस केन्द्र में पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने जहानाबाद पुलिस मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए, पुलिस केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण कार्य किया।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया।


उन्होंने लगाएं गए पौधा को समुचित देखभाल कर वृक्ष का रुप देने का प्रेरित किया। जिससे पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ किया जा सके।
वहीं उन्होंने आम जनों से भी अपील किया कि स्वच्छ, स्वस्थ्य, एवं संतुलित वातावरण निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही। उन्होंने बताया कि भावी पिढ़ियो को सुरक्षित एवं हरित पर्यावरण के लिए वृक्ष अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक है।
उन्होंने बताया विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी थानों में भी वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।