*बाढ़ के पानी के साथ गांव में घुसा विशाल मगरमच्छ, भैंस पर किया हमला; ग्रामीणों ने ऐसे किया काबू..*

Breaking news News बिहार

*मोतिहारी खबर:* पूर्वी चंपारण जिले के मलाही थाना क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ गांव में घुस आया और एक भैंस पर हमला कर दिया. घटना चटिया बड़हरवा पंचायत के वार्ड नंबर-3 की है. मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे घेर लिया और आखिरकार रस्सी से बांधकर काबू कर लिया. ग्रामीणों के अनुसार, मगरमच्छ ने गांव में घुसते ही एक भैंस पर हमला कर दिया. इसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने कुत्तों की मदद से मगरमच्छ को चारों ओर से घेर लिया, जिससे वह भाग नहीं सका. काफी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया और सुरक्षित जगह पर रखा. घटना के तुरंत बाद पंचायत मुखिया समेत कई ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को लगातार फोन किया, लेकिन आरोप है कि रातभर किसी अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इसके बाद मामले की जानकारी अरेराज के अंचल अधिकारी (सीओ) को दी गई. सीओ के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई. करीब आठ घंटे बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया. इसके बाद उसे अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया…