राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर निकाली गई विशाल पदयात्रा, दिया गया मतदान का संदेश।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिले में विशाल पदयात्रा अस्पताल मोड़ से गाँधी मैदान तक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने की । पदयात्रा को स्थानीय जन प्रतिनिधि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


हरी झंडी दिखाने के उपरांत पदयात्रा में शामिल सभी युवाओं को मतदाता शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में शामिल छात्रों को बताया गया कि हम सभी को अपने मत के अधिकार को पहचानना होगा साथ ही फर्स्ट टाइम वॉटर होने वाले युवाओं को प्रेरित किया कि वह आने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के रूप में बाल विद्या मंदिर, मानस विद्यालय बभना के छात्र शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम में युवा मंडलों के युवाओं की भी सहभागिता रही। पदयात्रा के अंत में जिला युवा अधिकारी तथा अन्य शामिल अतिथियों द्वारा फर्स्ट टाईम वोटर हुए युवाओं को बैज लगाकर तथा फूल देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत स्वयंसेवक शुभम कुमार, शिवम पासवान, अभिषेक निराला, आयुष मिल्टन, हर्ष कुमार, शौरव कुमार समेत जिले भर के तमाम युवा मंडल,महिला मंडल तथा युवा साथीगण शामिल हुए।