
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
कस्बे के बायपास रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले विद्यालय में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किरण पाल सिंह जगरौली पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ बैठकर अतिथियों और बुजुर्गों के विचार सुने। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन दर्शन और समाज में समानता के उनके संदेश का महत्व बताया उन्होंने बच्चों को गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शिवकुमार ने की। कार्यक्रम को विशेष रूप से सम्बोधित करते हुए डा. किरणपाल सिंह ,भोपाल सैनी, प्रवीण सैनी, डॉ. सुखबीर कटारिया आदि ने सन्त रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर उन पर चलना चाहिए यही उनके साथ सच्ची श्रद्धांजलि होगी। और विद्यालय के प्रधानाचार्य जसवीर सैनी उपस्थित रहे। इसके अलावा संदीप सैनी, श्रवण कुमार, श्रीमती सीमा, सविता, नेहा, नैना, एकता, राखी, दीपाली और वैष्णवी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

