
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
शनिवार को मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल में दिनांक 31 जनवरी 2026 से वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन के साथ की गई। जिसने पूरे विद्यालय परिसर को खेल भावना, उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. शालू कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।

वहीं विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती श्वेता सैनी ने कहा कि मदरलैण्ड पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में खेल भावना के साथ-साथ देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत होती है।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ और आने वाले दिनों में भी स्पोर्ट्स मीट के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान विकास, अनिरुद्ध, आमिर, संतोष, निशांत, रजनी, ईशा, मोनिका शर्मा, पूनम, मनीषा भाटिया सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

