
गोली लगने के वाबजूद बहादुरी का दिया परिचय।
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बंधक बैंक के कर्मचारी को दिन दहाड़े अपराधियों ने गोली मार दी। हालांकि गोली लगने के वाबजूद भी बहादुरी का परिचय देते हुए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर आया, जिसे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद, गम्भीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर में बंधक बैंक के कर्मचारी पैसा वसुली कर टेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम सरेन की ओर से मोटरसाइकिल से एक लौट रहा था कि ज्योंहि टेहटा पेट्रोल पंप के पास आया तो किसी ने रुकने का इशारा किया, लेकिन बंधक बैंक कर्मचारी न रुककर अपनी गाड़ी बढ़ा दी, फलस्वरूप अपराधियों ने पिछे से गोली मार दी, जिससे गोली कर्मचारी को पीठ पर लगा। लेकिन बहादुरी का परिचय देते हुए गोली लगी घायलावस्था में रेफरल अस्पताल मखदुमपुर आया, और डाॅक्टर को गोली लगने की बात कही। तत्काल चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया, और गम्भीर स्थिति को देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया।
घायल कर्मचारी अरवल जिले के इमामगंज निवासी संतोष कुमार के पुत्र रौशन कुमार है,जो बंधक बैंक मखदुमपुर का फिल्ड कर्मचारी हैं,और पैसा वसुली किया करता है।

