पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में अबैध शराब कारोबारियों एवं सुखे मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार किया जा रहा है छापामारी।

Breaking news News बिहार



शराब कारोबारी के खिलाफ किया गया कारवाई में 06 लीटर महुआ शराब बरामद।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले में मादक पदार्थों एवं अवैध रूप से शराब कारोबारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देशानुसार लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। यहां यह बता दें कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है, फिर भी लोग अवैध रूप से शराब बनाने एवं बेचने से वाज नहीं आ रहा है।
इसी कड़ी में जिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कड़ौना थाना द्वारा अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ छापामारी कर 06 लीटर महुआ शराब बरामद किया, तथा भारी मात्रा में जावा महुआ विनष्ट किया गया।
इस बात की जानकारी प्रेस रिलीज के माध्यम से पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कड़ौना थाना द्वारा एक हत्या के प्रयास करने के मामले में ग्राम सेवनन निवासी र॑जन सिंह को गिरफतार किया गया है, तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जहानाबाद न्यायालय को भेजा गया है।