राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में जहानाबाद की बेटी उड़िसा के भुनेश्वर में होने वाली प्रतियोगिता में करेगी प्रतिनिधित्व।

Breaking news News बिहार



जहानाबाद -रतनी से धीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट।


जहानाबाद -रतनी -जिले के लिए गर्व का विषय बनते हुए शकुराबाद छेत्र के दो होनहार खिलाड़ी अंशु कुमारी एवं सुमन कुमारी का चयन खेलों इंडिया अस्मिता रग्बी लीग नेशनल प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में किया गया हैं। दोनो खिलाड़ी बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 31जनवरी से 1 फरवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से न सिर्फ उनके परिवार में, बल्कि पूरे जहानाबाद जिले में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल प्रेमियों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद अंशु और सुमन ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। दोनों खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और अन्य प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है।इस उपलब्धि पर बिहार रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ. पंकज कुमार ज्योति, जहानाबाद रग्बी एसोसिएशन के सचिव गौतम कुमार, अध्यक्ष सचिन कुमार, सह सचिव प्रदीप प्रकाश, कोच विकास कुमार, प्रकाश कुमार, विक्रम कुमार सहित कई खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदाधिकारियों ने कहा कि यह चयन जहानाबाद में रग्बी खेल के बढ़ते स्तर और बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी अंशु कुमारी और सुमन कुमारी ने कई प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उनकी फुर्ती, तकनीक और टीम भावना की सराहना लगातार होती रही है। इस बार भी उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है, ताकि बिहार टीम एकजुट होकर बेहतर खेल दिखाए और अपने खिताब की रक्षा करने में सफल हो सके।स्थानीय युवाओं खास कर लड़कियों के लिए यह चयन प्रेरणास्रोत बन गया है और उम्मीद की जा रही है कि इससे जिले के लड़कियों में खेल के प्रति रुचि और बढ़ेगी तथा आने वाले समय में जहानाबाद के और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।