
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह सेवा मंडल के तत्वाधान में आज बिहार केसरी श्री कृष्णा बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर सेवा मंडल के सदस्यों ने माल्यार्पण किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता सेवा मंडल के अध्यक्ष राय सुंदर देव शर्मा ने किया। श्री शर्मा ने कहा कि श्रीकृष्णा बाबू बिहार के निर्माता ही नहीं शिल्पकार थे। उनके कार्य एवं आदर्शों को अपनाने की जरूरत है, बिहार के पूर्ण विकास के लिए उनके आदर्श पर चलने की जरूरत है। प्रोफेसर अखिलेश सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण बाबू का कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है। मौके पर कैप्टन हामिद, भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के सचिव राय रोहित शर्मा, राजेश कुमार सिंह, नीरज शर्मा, विनोद सिंह,आनंद सिंह, बबलू ठाकुर, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, उदय बहादुर सिंह, कृष्णकांत पटेल सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
