
प्रखंड ब्यूरो शिव शंकर विद्यार्थी
देवरिया– जगिरिया मुख्य मार्ग के ब्रह्मपुरा गांव के पास शनिवार की शाम दो बाइक की हुई टक्कर में एक बाइक सवार 40 वर्षीय युवक घायल हो गया ।घायल का इलाज पारु सीएचसी में चल रहा है ।
घायल देवरिया थाने के देवरिया कोठी गांव के चौधरी टोला निवासी उमाकांत सिंह के 40 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार सिंह है । घायल ने बताया कि वह बाइक से जगिरिया गांव से अपने घर आ रहा था ।जैसे ही ब्रह्मपुरा गांव के महावीर मंदिर के कुछ दूरी के पास पहुंचा की बाइक सवार तीन युवक तेजी से आया है औरउसके बाइक में ठोकर मार दिया जिसे वह घायल हो गया । वही तीनों युवक भाग चला ।
