रामपुर मनिहारान/सहारनपुर/उप्र/कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Breaking news News उत्तरप्रदेश





रिपोर्ट वैभव गुप्ता।


रविवार को क्षेत्र के ग्राम आज़मपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती रविता के आवास पर किया गया। अभियान भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती भारती त्यागी एवं ज़िला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी के नेतृत्व में संचालित किया गया। सभी महिलाओं ने संगठित होकर मनरेगा योजना के संरक्षण, इसके अधिकारों एवं मजदूरों के हितों को लेकर अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान ज़िला अध्यक्ष श्रीमती श्वेता सैनी ने महिला मनरेगा श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अपने अनुभवों और सुझावों को सभी के साथ साझा किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला कांग्रेस महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से शासन-प्रशासन तक पहुँचाएगी और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
इस अवसर पर महिलाओं को मनरेगा के अंतर्गत मिलने वाले अधिकारों, समय पर मज़दूरी भुगतान, कार्य की उपलब्धता एवं पारदर्शिता के विषय में भी जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से आह्वान किया गया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार के शोषण के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से महिला कांग्रेस की एकजुटता, संघर्षशीलता एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ अभियान को चला रही है। इस दौरान सीता भारद्वाज, रुखसार, निशात, इरम, पूजा, प्रीती, राखी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।