पूर्व मुखिया स्व मालती देवी के आठवीं पुण्यतिथि पर की गई श्रद्धांजलि अर्पित।

Breaking news News बिहार

बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ प्रमोद चंद्रवंशी , पूर्व बिधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले के काको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिजौरा के पूर्व मुखिया स्व मालती देवी के 8 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
श्रद्धांजलि सभा का अध्यक्षता जन मुक्ति आंदोलन के महासचिव सह पूर्व मुखिया स्व मालती देवी के पति हरी लाल प्रसाद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खान एवं भूतत्व म॑त्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने स्व देवी ने ग्राम पंचायत पिजौरा का वर्ष 2006 में मुखिया के पद पर रहकर जो विकास का कार्य किया वो आज भी स्मरणीय है। उन्होंने ईमानदारी पूर्वक पंचायत को विकास की गति को आगे बढ़ाया वो शब्दों में बयां नहीं किया सकता।
वहीं बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने स्व मालती देवी की श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वर्ष 1990 के दशक में अपने पति के साथ मिलकर जन मुक्ति आंदोलन के कार्य में स्व डॉ विनयन के सानिध्य में रहकर जो भागीदारी निभाई,जो एक कर्मठ एवं साहस का प्रतीक है।आज ऐसे सशक्त महिला को आज अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन मुक्ति आंदोलन के संगठन द्वारा स्व मालती देवी को वर्ष 2006 में पंचायत का मुखिया पद बनाया गया।जो आज भी उनके द्वारा किया कार्य स्मरणीय है।


श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव, जहानाबाद विधायक राहुल कुमार, मखदुमपुर विधायक सुबेदार दास,जन मुक्ति आंदोलन के उपाध्यक्ष संत प्रसाद, छात्र अध्यक्ष सुनील कुमार,युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविकांत कुमार,राजद नेता परमहंस राय, काको प्रमुख उषा देवी, पूर्व प्रमुख जितेश कुमार, पूर्व मुखिया प्रमिला देवी सहित दर्जनों लोगों ने स्व देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपना बिचार रखा।