बारातियों से भरा स्कार्पियो गढ़े में गिरा, दुल्हा समेत कई बराती घायल।

Breaking news News बिहार

खुशियों का माहौल मातम में हुआ तब्दील, घायलों को पुलिस ने लाया सदर अस्पताल।

जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।

जहानाबाद -जिले से एक बड़ी ही दर्दनाक खबर निकलकर सामने आई है, जहां एक बराती जा रहा स्कार्पियो गढ़े मे गिर पड़ा और दुल्हा सहित कई बराती घायल हो गए।
हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ, फिर भी जहां खुशी था वहां मातम में तब्दील हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की ढेर रात्रि जिले के सिकरिआ थाना क्षेत्र के भगवान गंज -कड़ौना सड़क के मा॑दे बिगहा गांव के पास एक बारात जा रही स्कार्पियो चालक तेज रफ्तार के फलस्वरूप असुंतलन खो दिया और पेड़ से टकराया,फिर गढ़े में गिर पड़ा, स्कार्पियो गिरने से दरवाजा अंदर से बंद हो गया, फलस्वरूप गाड़ी में ही लोग हल्ला मचा मदद की गुहार लगा रहे थे। परंतु अधीक रात होने के कारण कोई मददगार नही मिला।
बताया जाता है कि सिकरिआ थाना की डायल 112 की गाड़ी पहुंची और आवाज सुनी तो तत्काल पुलिस ने थाना को सुचित करते हुए गाड़ी में फंसे हुए लोगों को ग्रामीणों से सहयोग लेकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और तत्काल सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया।
वहीं थाना अध्यक्ष चंदा रानी ने बताई कि ढेर रात्रि घटना की सुचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंच , ग्रामीणों को सहयोग लिया, तथा सभी को बाहर निकाल घायलों को अस्पताल लाया। घायलों में मिथुन दास,अजय कुमार, योगेन्द्र कुमार,कायब कुमार, रामनरेश,साधु दास, अशोक कुमार,सुधिर कुमार,पि॑टु, रब्बी कुमार सहित अन्य लोग हैं।
उन्होंने बताया कि पटना जिले के दुल्हिन थाना क्षेत्र के ग्राम सोरमपुर से जहानाबाद जिले के काको थाना के ग्राम फिरोजी बारात जा रहा था, जिसमें दुल्हा भी सवार था।तेज रफ्तार के फलस्वरूप चालक संतुलन खो बैठा, पहले पेड़ में टकराया और पुनः गढ़े में गाड़ी चली गई।
वहीं उन्होंने बताया कि चार बरातियों को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर किया गया है, किसी भी बराती हताहत नहीं हुआ है।
मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, तथा परिजन सूचना पाकर मौके पर पहुंच चुके है।
फिलहाल सभी बराती सुरक्षित है।