आज दिनांक 7/5/2026 गुरुवार को भगवान पुर चौक स्थित होटल गोल्डेन मीट के सभागार में भारत विकास परिषद्,

Breaking news News बिहार

स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का 165 वीं जयंती मनाई गई। इस आयोजन के मुख्य अतिथि डा.एस. के. पॉल, पुर्व विभागाध्यक्ष अंग्रेजी विभाग, भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर थे। शाखा के अध्यक्ष डा. ने. के. मिश्रा ने मुख्य अतिथि डा. एस. के. पॉल और बिहार बैंगोली संघ के उपाध्यक्ष श्री राणा कर्मकार का स्वागत किया। शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने अतिथियों का परिचय कराया। मंच का
संचालन सचिव डा सुमन झा ने किया।
रवीन्द्रनाथ टैगोर कोपुष्पांजलि अर्पित करने के बाद डा.पॉल ने गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डाला और उनकी लेखों और कविता के बारे में विस्तृत जानकारी दी वहीं राणा कर्मकार ने गुरुदेव का मुजफ्फरपुर से संबंधों की जानकारी दी।


अध्यक्ष डा.एन. के. मिश्रा ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। अखिलेश कुमार मणि ने भागवत गीता भेंट की। डा एच एन भारद्वाज,डा शोभा रानी,डा के के चौधरी, सुधीर कुमार सिंह,डा नवनीत शांडिल्य,डा मुकुंद कुमार, अजीत गौड़,यदूनाथ पंडित, विशाल राज और अन्य सदस्य उपस्थित रहें। आज शाखा के नये सदस्यों डा अजय कुमार, मनीष कुमार कुन्दन आदि को शपथ दिलाई गई।