
जहानाबाद (बिहार) से ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह का रिपोर्ट।
जहानाबाद -बिहार सरकार के निर्देशानुसार जिले में सप्ताह के दो दिन जनता दरबार लगाया जा रहा है,आम जनों की समस्याओं को त्वरित निष्पादन की कार्रवाई करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज शुक्रवार को जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने जनता दरबार में आएं फरियादियों की फरियाद सुनी।
जिला पदाधिकारी ने बताई कि आज जनता दरबार में 39 फरियादियों ने विभिन्न कार्यों को लेकर आवेदन पत्र दिया। उन्होंने बताई कि हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए उपस्थित पदाधिकारी को यथा शीघ्र आवेदन पर विचार कर समाधान भी किया गया है। उन्होंने बताई कि शिक्षा से सम्बंधित 3 आवेदन, स्वास्थ्य से 3 , अतिक्रमण से सम्बंधित 5 , इंदिरा आवास से 1 आवेदन प्राप्त हुआ, वहीं नाली गली से सम्बंधित 2 सहित भूमि विवाद, दाखिला खारिज, परिमार्जन सहित अन्य मामलों में आवेदन प्राप्त हुआ है। वहीं त्वरित निष्पादन हेतु सम्बंधित अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी को यथा शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया है।
जनता दरबार में अपर समाहर्ता राजस्व अनिल कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, वरिय उप समाहर्ता होमा इरफान, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
