
रामपुर मनिहारान
तहसील क्षेत्र के ग्राम सोना अर्जुनपुर में राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
रिपोर्ट वैभव गुप्ता।
इस अवसर पर सुरेश प्रधान, पूर्व प्रधान श्यामवीर, बल सिंह पुंडीर, सुधीर राणा, सुभाष राणा और देवराज राणा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।समारोह के दौरान समस्त ग्रामवासियों ने एकजुट होकर स्वाभिमान के अमर प्रतीक महाराणा प्रताप को नमन करते हुए उनके महान जीवन संघर्षों को याद किया।इस गौरवपूर्ण आयोजन में पूरे गाँव की सहभागिता ने राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ किया और समाज में एकता का संदेश प्रसारित किया। इस अवसर पर आनंद राणा, पिंटू प्रधान, रिंपी राणा, विशाल राणा, निहाल राणा और मास्टर प्रमोद,प्रताप राणा, रूप सिंह, वेदपाल प्रधान, विक्रम सिंह, चंद्रवीर राणा और संजय राणा सहित आदि उपस्थित रहे।
