एसडीओ ने डुमरी कटसरी के स्वास्थ्य केंद्र व प्रखंड कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Breaking news News बिहार

​शिवहर ।

शिवहर एसडीओ डॉ. अनंत कुमार ने डुमरी कटसरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड एवं अंचल कार्यालय तथा आपूर्ति कार्यालय का गहन निरीक्षण किया।
​स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंजीकरण काउंटर, दवा वितरण केंद्र, ए.ई.एस. वार्ड, एक्स-रे रूम और कार्यालय का जायजा लिया। वहीं इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। निरीक्षण के समय सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए। एसडीओ ने परिसर में बेहतर साफ-सफाई और चिकित्सा सामग्रियों को व्यवस्थित तरीके से रखने का सख्त निर्देश दिया।
​इसके बाद एसडीओ ने प्रखंड और अंचल कार्यालय का रुख किया। यहाँ उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, अतिक्रमण हटाने और अभियान बसेरा जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की।
​अंत में, उन्होंने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का भी पहुंचा। निरीक्षण के दौरान बिना पूर्व सूचना के कार्यपालक सहायक अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नाराजगी जताते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने उनसे तुरंत स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। एसडीओ की इस कार्रवाई से कर्मी में हड़कंप मचा हुआ है।